HARIDWAR

हरिद्वार:- देवताओं का प्रवेश द्वार

हरिद्वार, का नाम आते ही मन में अध्यात्म की भावना जगने लगती है बाबा भोलेनाथ का तस्वीर जेहन में आने लगता है। हो भी क्यों ना ये है ही भोलेनाथ की नगरी, मैं सुबह 5 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचा था वैसे तो मैंने टिकट दिल्ली से देहरादून के लिए लिया था लेकिन मुझे हरिद्वार घूमने की कुछ ज्यादा ही उत्सुकता थी, इसलिए अपना बैग उठा कर उतर गया ट्रेन से, फरवरी का महीना था तो सर्दी भी अपने चरम पर थी लेकिन मन में हरिद्वार घूमने की प्रबल इच्छा लेकर निकल पड़ा रेलवे स्टेशन से बाहर, जैसे ही बाहर निकला तो लगा जैसे चेहरे पर किसीने बर्फ के गोले फेंक दी हो, सर्द हवाओं ने कुछ ऐसे स्वागत किया था हरिद्वार में।

मैंने फटाफट अपनी टोपी पहनी और टहलते हुए स्टेशन से बाहर सड़क पर आ गया एंट्री गेट के पास ही एक चाय की दुकान खुली थी तो मैंने सोचा इन्ही से चाय पीते पीते सस्ते होटल या लॉज के बारे में पूछ लेता हूं, चाय दुकान वाले भैया ने मुझे बताया की यहां आसपास में बहुत सारे होटल और लॉज हैं। तबतक सूर्य महराज भी अपने आंखे खोलना शुरू कर चुके थे, सर्दी की सुबह के ठंडे ठंडे बयारों का आनंद लेते मैं पैदल ही निकल पड़ा होटल ढूंढने, रात में मैंने दिल्ली से जो ट्रेन पकड़ी थी वो लगभग रात 12 बजे के आसपास की थी इसलिए नींद भी ठीक से नहीं हो पाया, तो मेरा पहला काम था होटल लेकर अपने नित्यकर्मों को निपटा कर जल्दी से बाहर निकल हरिद्वार का भ्रमण किया जाए। मुझे रेलवे स्टेशन के करीब ही होटल मिल गई। होटल शिवमूर्ति जो शिवमूर्ति चौक के पास है। जिसके लिए मुझे 600 रूपए चुकाने पड़े, कमरा ठीक ठाक था साथ में बालकनी से सिटी का व्यू भी मिल रहा था।

Hotel Shivmurti

लगभग 12 बजे मैं निकला खाना खाने के लिए वैसे तो होटल में रेस्टोरेंट की सुविधा भी थी लेकिन थोड़ी महंगी थी। इसलिए मैं निकल पड़ा बाहर थोड़ी दूर चलने के बाद मैं एक होटल में गया और वहां शुद्ध साकाहारी भोजन का आनंद लिया वो भी 80 रूपए में वैसे एक बात बता दूं साकाहारी खाने वालों के लिए हरिद्वार जन्नत है। अब खाना पीना हो चुका था तो मैं वापस होटल आ गया और फिर गूगल बाबा के मदद से आस पास के दर्शनीय स्थल को ढूंढने लगा, सबसे पहले मुझे जाना था “हर की पौड़ी” तो मैंने शाम को निकलने का फैसला किया। शाम के करीब 6:30 बजे मैं हर की पौड़ी पहुंचा वो भी अपने होटल से पैदल चलते हुए जो लगभग 1.8 km के दूरी पर स्थित है। जब मैं अपने होटल से बाहर निकला उस वक्त सूर्यास्त होने को थी सूर्य की रोशनी की जगह सड़कों और गलियों में लगी स्ट्रीट लाईट जल चुके थे। सड़क के दोनों और बहुत सारे रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड, और पूजा सामग्री की दुकानें थी जहां से खूबसूरत अगरबत्तियों के जलने की सुगंध तो कहीं से लजीज स्ट्रीट फूड के सुगंध आ रही थी और इन सबके बीच हल्की हल्की बारिश भी शुरू हो गई। मुझे तो लगा मैं सिर्फ चलता जाऊं, चलते चलते मैं गंगा नदी के किनारे पहुंच गया जहां नदी के किनारे बने होटलों के खिरकियों से मध्यम मध्यम रोशनी मां गंगा के निरंतर बह रहे लहरों पे पड़ रही थी।

मैं बस अपना कैमरा निकाला और कैद करने लगा इन खूबसूरत पलों को, नदी के उस किनारे पहुंचने के लिए सड़क पुल थी जिसे पार कर मैं दूसरी और आ गया इस ओर नदी के किनारे किनारे घाट बनी हुई थी मैं इसी घाट के सहारे आगे बढ़ता चला गया कुछ देर चलने के बाद मैं हर की पौड़ी पहुंचा यहां काफी भीड़ थी दोनों और बने घाटों के बीच से मां गंगा कलकल करती प्रवाहित हो रही थी, ये एक अविस्मरणीय एहसास था। मैं यहीं किनारे बैठकर मंदिरों से आ रहे घंटियों के आवाज, धूप- अगरबत्तियों की खुशबू और साथ मे मां गंगा के बहते जल तरंगों के शोर में खो गया, तभी अचानक से बारिश तेज हो गई और मुझे वापस अपने होटल आना पड़ा। अगले दिन मैं कई और जगहों को देखकर निकल पड़ा अपने अगले पड़ाव की और जो था ऋषिकेश।

हरिद्वार का महत्व :- हरिद्वार शहर को मायापुरी, कपिला, मोक्षद्वार एवं गंगाद्वार के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर का उल्लेख कई प्राचीन हिंदू महाकाव्यों में मिलता है। इस शहर का इतिहास राजा विक्रमादित्य के समय से मौजूद है। यह अपने विश्व प्रसिद्ध धार्मिक केन्द्रों एवं पर्यटक आकर्षणों के लिए जाना जाता है। यहाँ स्थित अधिकतर धार्मिक स्थल पवित्र गंगा नदी के किनारे स्थित हैं।

Beautiful view of haridwar

हरिद्वार के आस पास के स्थान :- यहाँ का सबसे महत्वपूर्ण एवं पवित्र स्थल हर-की-पौड़ी है, जिसे ब्रम्हकुंड के नाम से भी जाना जाता है। यह वह स्थान है जहाँ गंगा नदी पहाड़ों को छोड़कर मैदानों में प्रवेश करती है। यहाँ नदी के घाटों पर कई पदचिन्ह है, जो ऐसा माना जाता है कि हिंदू भगवान् विष्णु जी के हैं। कई भक्त यहाँ विभिन्न प्रथाओं जैसे कि ‘मुंडन’ और ‘अस्थि विसर्जन’ को पूरा करने के लिए आते है। माना जाता है कि यहां अस्थि विसर्जन करने से मोक्ष की प्राप्ती होती है। प्रत्येक 12 वर्ष के पश्चात् यहाँ ‘कुंभ मेला’ आयोजित किया जाता है। संपूर्ण विश्व से भक्त इस भव्य धार्मिक उत्सव में भाग लेने के लिए यहाँ आते हैं।

Har ki Pauri (Haridwar)

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल:- यहाँ के कई अन्य प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में माया देवी, मनसा देवी एवं चंडी देवी के मंदिर,वैष्णों देवी मंदिर,एवं भारत माता मंदिर, स्थित है। भारत माता मंदिर, भारत माता को समर्पित है और हरिद्वार में एक मुख्य पर्यटक आकर्षण है। इस मंदिर का निर्माण महान धार्मिक गुरु स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी द्वारा करवाया गया था। इस मंदिर में आठ मंजिलें है जिसमें से प्रत्येक मंजिल कई हिंदू देवी देवताओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित है। यात्री इस मंदिर में कई महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों जैसे कि महात्मा गांधी, वीर सावरकर एवं सुभाषचंद्र बोस इत्यादि की मूर्तियाँ देख सकते हैं। इन मंदिरों के अलावा सप्त ऋषी आश्रम, श्रवणनाथजी का मंदिर,चिल्ला वन्यजीव अभयारण्य, दक्ष महादेव मंदिर, एवं गौ घाट इत्यादि भी पर्यटकों को बड़ी संख्या में आकर्षित करते हैं।सप्त ऋषी आश्रम अपने महान धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। हिंदू पुराणों के अनुसार इस आश्रम का निर्माण उस स्थान पर किया गया है जहाँ सप्त ऋषी या सात महान साधुओं, अत्री, कश्यप, जमदग्नी, भारद्वाज, वशिष्ठ, विश्वामित्र, एवं गौतम ऋषी ने साधना किया करते थे। हरिद्वार में रहते हुए पर्यटक कई विभिन्न त्योहारों जैसे कि रामनवमी, बुद्ध पूर्णिमा, कांवड़ मेला, एवं दीवाली में भी भाग ले सकते हैं। कांवड़ मेला प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है और इस दौरान हरिद्वार में लगभग दो से तीन करोड़ लोग आते हैं।

हरिद्वार कैसे जाएं :- यात्री वायुमार्ग, रेलमार्ग या सड़क मार्ग द्वारा हरिद्वार पहुँच सकते हैं। इस स्थान का सबसे निकटतम घरेलू हवाई अड्डा जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है जो लगभग 20 किमी दूर स्थित है। यह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी नियमित उड़ानों द्वारा जुड़ा हुआ है।

Haridwar

सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन हरिद्वार रेलवे स्टेशन है, जो भारत के सभी मुख्य शहरों से जुड़ा हुआ है। देश के विभिन्न भागों से बसों द्वारा भी यहाँ पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा नई दिल्ली से हरिद्वार के लिए नियमित अंतराल पर बसें उपलब्ध हैं।

हरिद्वार का मौसम :- हरिद्वार में गर्मियों में गर्मी एवं सर्दियों में अत्यधिक ठंड पड़ती है और मानसून में वातावरण में आद्रता होती है। हरिद्वार में भ्रमण के लिये मानसून अच्छा समय नहीं है क्योंकि इस दौरान मौसम बहुत असुविधाजनक होता है। हरिद्वार में भ्रमण करने के लिए सितंबर से लेकर जून की बीच का समय सबसे उपयुक्त है क्योंकि इस समय यहाँ मौसम सुहावना होता है।

Kanyakumari

Kanyakumari :- The Southern most part of India

Kanyakumari is a very beautiful coastal city located in the far south of India. The view of sunrise and sunset amidst the vast waves of the sea spread far and wide gives a wonderful feeling. Indian Ocean, Bay of Bengal and Arabian Sea meet at Kanyakumari.

Indian Ocean

Watching the sunset in the infinity of the Indian Ocean in the evening is an unforgettable feeling. It is a different fun to sit by the beach at night and listen to the noise of the water waves.

Places around Kanyakumari :- Kerala is situated in its north western and western part while Tirunelveli district is situated in its northern and eastern part. The capital of Kerala, Trivandrum is 85 km from here. Is at a distance of. There are frequent buses plying from Kanyakumari to Trivandrum.

Raja Ravi Verma House (Travancore)

From here, part of South Travancore falls nearby. Where famous painter Raja Ravi Varma used to live. You can come to this place to know the history of Travancore closely.

Attraction:-

The footsteps

By the way, the whole city is beautiful. But mainly there are some places which must be visited like, Vivekananda Rock Memorial, Our Lady of Ransom Church, Thiruvalluvar Statue, Kanyakumari Temple, Tsunami Memorial, Udayagiri Fort, Olakaruvi Falls.

Vivekananda Rock Memorial :- This rock memorial was built in 1970. The Vivekananda Rock Memorial on Rock Island was built in honor of Swami Vivekananda. A large number of tourists come to see it. The statue of Swami Vivekananda is installed here.

Vivekananda Rock Memorial

Swami Vivekananda used to do spiritual practice sitting on this rock. One has to take the help of steamer or ferry to reach here. If you’re looking forward to seeing the monument, go for a steamer. Otherwise opt for the boat. In the slow motion of the boat, you will enjoy the relaxing breeze and beautiful views. Feeding fish while sitting in a boat or standing on the shore is also an unforgettable experience.

Ferry service (Kanyakumari)

Thiruvalluvar Statue :- This statue is the main symbol of Kanyakumari. It is a huge standing stone statue. It is dedicated to the famous saint and Tamil poet Thiruvalluvar, The height of the Thiruvalluvar statue is about 133 feet. This statue is next to Vivekananda Rock Memorial.

Thiruvalluvar statue

How To Reach Kanyakumari :-     The nearest airport to Kanyakumari is Trivandrum International Airport which is located at a distance of about 70km from Kanyakumari. Apart from this, there are many Kanyakumari Road Transport buses running from Tamil Nadu, Chennai, Trivandrum and Bangalore to Kanyakumari. You can reach here from, along with this, you can also come here from Mumbai and Bangalore by Kanyakumari Express. Kanyakumari is a major railway station and is well connected to almost all the railway stations in the country. After reaching here, you can take a taxi or rickshaw to reach Kanyakumari city.

Image credit:-friday travel house

When to go :- It is a seaside town so monsoon has a lot of influence here. Therefore, mid-June to mid-September is not suitable to visit here,the best time to visit this city is between October to February and the weather is very pleasant during this time. Due to the rainy season during June to August, one should avoid coming here.

View of fisherman boat’s

Where to stay :- There are many guest houses, hotels and lodges in Kanyakumari. Where you can take hotels according to the convenience ranging from Rs 500 to Rs 2000. You can buy jewelry made of sea shells and pearls from the nearest market here.

HARIDWAR

HARIDWAR:- Gateway of God’s

As soon as the name of Haridwar comes, the spirit of spirituality starts awakening in the mind, the picture of Baba Bholenath starts coming in the mind. Even it is the city of Bholenath, I had reached Haridwar railway station at 5 am in the morning, although I had taken a ticket from Delhi to Dehradun, but I was too eager to visit Haridwar, so I picked up my bag and got off the train. Since, it was the month of February, winter was also at its peak, but with a strong desire to visit Haridwar in my mind, I left the railway station, as soon as I came out, it felt as if someone had thrown snow balls on the face, the cold winds made some. This is how he was welcomed me in Haridwar.

I quickly put on my cap and walked out of the station on the road, a tea shop was open near the entry gate, so I thought I would ask about budget hotels or lodges drinking tea from them, the owner of the tea shop told me that there are many hotels and lodges around here. By then Surya Maharaj had also started opening his eyes, enjoying the cool breeze of the winter morning, I set out on foot to find the hotel, the train I had caught from delhi was around 12 o’clock in the night, so my sleep It was also not done properly, so my first task was to take a hotel and settle my routine and get out quickly and visit Haridwar. I found the hotel near the railway station. Hotel Shivmurti which is near Shivmurti Chowk. For which I had to pay 600 rupees, the room was fine with the view of the city from the balcony.

Around 12 o’clock I went out to eat, although the hotel had restaurant facilities but it was a bit expensive. So I set out after walking a short distance, I went to a hotel and enjoyed pure vegetarian food there, that too for 80 rupees only, let me tell you one thing Haridwar is a paradise for vegetarian eaters. Now the food was finished, so I came back to the hotel and then with the help of Google Baba started looking for the nearby places, first I had to go to “Har Ki Pauri” so I decided to leave in the evening. I reached Har Ki Pauri around 6:30 pm in the evening, that too on foot from my hotel which is located at a distance of about 1.8 km. When I came out of my hotel, it was about to sunset, instead of sunlight, the street lights in the streets and alleys were lit. There were many restaurants, street food, and puja samagri shops on both sides of the road, from where the aroma of burning of beautiful incense sticks was coming from somewhere, and in the midst of all this, light rain started coming. I thought I should just keep walking, I reached the banks of the river Ganges, where medium light from the windows of hotels built on the banks of the river was falling on the continuous flowing waves of Mother Ganga.

I just took out my camera and started capturing these beautiful moments. there was a road bridge to reach opposite side of the river, crossing which I came to another side, on this side there was a ghat on the bank of the river, I kept on moving forward with the help of this ghat. After walking for a while, I reached Har Ki Pauri there was a lot of crowd. between the two ghats River Ganga was flowing pulsatingly, it was an unforgettable feeling. Sitting here on the shore, I got lost in the sound of bells coming from the temples, the scent of incense and incense sticks as well as the noise of the flowing waters of Maa Ganga, when suddenly the rain intensified and I had to come back to my hotel. The next day I left for my next stop after seeing many more places which was Rishikesh.

Significance of Haridwar :- The city of Haridwar is also known as Mayapuri, Kapila, Mokshadwar and Gangadwar. The city finds mention in many ancient Hindu epics. The history of this city is present from the time of King Vikramaditya. It is known for its world famous religious centers and tourist attractions. Most of the religious places located here are situated on the banks of the holy river Ganges.

Beautiful City view of haridwar

Nearby places of Haridwar :- The most important and holy place here is Har-ki-Pauri, which is also known as Brahmakund. This is the place where the river Ganges leaves the mountains and enters the plains. There are many footprints on the ghats of the river, which are believed to belong to the Hindu god Vishnu. Many devotees come here to perform various rituals such as ‘mundan’ and ‘asthi visarjan’. It is believed that by immersing the ashes here one attains salvation. After every 12 years a ‘Kumbh Mela’ is organized here. Devotees from all over the world come here to participate in this grand religious festival.

Har ki Pauri (Haridwar)

Famous religious places: – Maya Devi, Mansa Devi and Chandi Devi temples, Vaishno Devi Temple, and Bharat Mata Temple, are located in many other famous religious places here. Bharat Mata Temple is dedicated to Bharat Mata and is a main tourist attraction in Haridwar. This temple was built by the great religious guru Swami Satyamitranand Giri. The temple has eight storeys, each of which is dedicated to several Hindu deities and freedom fighters. Travelers can see the statues of many great freedom fighters like Mahatma Gandhi, Veer Savarkar and Subhash Chandra Bose etc. in this temple. Apart from these temples, Sapta Rishi Ashram, Temple of Shravanathji, Chilla Wildlife Sanctuary, Daksha Mahadev Temple, and Gau Ghat also attract tourists in large numbers. Sapta Rishi Ashram is known for its great religious importance. According to Hindu Puranas, this ashram has been built at the place where the Sapta Rishis or seven great sages, Atri, Kashyapa, Jamadagni, Bharadwaj, Vashistha, Vishwamitra, and Gautam Rishi used to meditate. While in Haridwar, tourists can participate in various festivals such as Ram Navami, Buddha Purnima, Kanwar Mela, and Diwali. Kanwar Mela is organized every year and during this time about two to three crore people visit Haridwar.

Crowd at har ki Pauri for holly bath

How to reach Haridwar: – Travelers can reach Haridwar by air, rail or road. The nearest domestic airport to this place is Jolly Grant Airport which is located about 45 km away. It is also connected to Delhi’s Indira Gandhi International Airport by regular flights.

Haridwar Railway Station

The nearest railway station is Haridwar railway station, which is well connected to all the major cities of India. It can also be reached by buses from different parts of the country. Apart from this, buses are available from New Delhi to Haridwar at regular intervals.

Haridwar Weather:- Haridwar experiences extreme heat in summer and extreme cold in winter and humidity in the monsoon season. Monsoon is not a good time to visit Haridwar as the weather is very uncomfortable during this time. The best time to visit Haridwar is from September to June as the weather is pleasant here.

Mussoorie

Mussoorie:- The Queen of Hill’s

Mussoorie is the first choice of almost all the strollers. Be it a backpackers or a couple tourist, Mussoorie is popularly known as the Queen of Hills, a hill station located in the state of Uttarakhand.

It is a city situated on the foothills of the Himalayas at an altitude of about 2000 meters above sea level. This hill station provides a panoramic view of the Shivalik ranges and the Doon valleys.

Panoramic view

Places near to Mussoorie :- Jwala Devi Temple, Nag Devta Temple and Bhadraraj Temple are some of the famous religious places located in and around Mussoorie.The beautiful hills located here are famous for Gun Hill, Lal Tibba and Nag Tibba. Gun Hill is situated at an altitude of 2122 meters above sea level. It is the second highest hill of Mussoorie which holds immense historical importance. Before independence, cannons were fired from this hill every afternoon, so that the time could be told to the local people. At that time people used to set their clocks accordingly. Presently, the water reservoir of Mussoorie is situated on this hill. Rope-way walk is very popular among tourists on the hill here.

Lal Tibba is the highest point of Mussoorie and is also called Depot Hill as a depot is located in this area. The towers of All India Radio and Doordarshan are situated on this hill. The Indian Military Service is also located on this hill. A Japanese telescope was also placed on this hill in 1967 for the convenience of tourists. Through this binocular ie telescope, tourists can see the nearby areas of Banderpunch, Kedarnath and Badrinath. Nag Tibba is another popular hill in Mussoorie and is also known as Nag Peak. Tourists can also enjoy adventures by coming here.
This place is also known for the beautiful waterfalls that flow here, namely – Kempty Waterfall, Jharipani Waterfall, Bhatta Waterfall and Mossi Waterfall. Kempty Falls is very popular among tourists visiting Mussoorie, which is situated at an altitude of 4500 feet above sea level. Jharipani Waterfall is also very popular among tourists here. Situated in Jharipani village, it is a famous destination and an ideal destination for adventure and adventure lovers. Bhatta Falls and Mossi Falls, 7 kms from Mussoorie. Is situated at this distance.

View of Hill’s

How to reach:-Mussoorie is easily connected to other parts of the country by air, rail and road. The nearest railway station to reach here is Dehradun which is about 35 km away. is far. The nearest airport is Jolly Grant which is situated in Dehradun. The distance of this airport from Mussoorie is 60 km.

Uttarakhand Transport Corporation (Mountain Depot)

Uttarakhand Transport Corporation (Mountain Depot) buses ply at regular intervals from Dehradun Railway Station to Mussoorie. The fare of which is about 60 rupees. Private cars are also always available. You can book it as per your convenience.

Where to stay:- Mussoorie is a famous tourist place. Therefore, there is also a good option of staying here. There are many hotels available near Mall Road. You will also find low budget hotels here which are great for budget travellers. By the way, it will be beneficial to book the hotel before coming here.

Weather of Mussoorie:- Mussoorie has pleasant weather in every month of the year which attracts a large number of tourists every year. This hill station looks beautiful in all seasons. However, the best time to visit Mussoorie is between March to June and September to November. Tourists who are interested in water sports and adventure activities must visit during the summer season. The summer season is the best for rock climbing, trekking and camping here. The best time to do water rafting is after the monsoon, which is between September and November.

Kanyakumari

कन्याकुमारी: – समर वैकेशन का पर्फेक्ट डेस्टिनेशन!!

कन्याकुमारी, भारत के सुदूर दक्षिण में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत तटीय शहर है। दूर-दूर फैले समुद्र की विशाल लहरों के बीच सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा एक अदभुत एहसास कराती है। कन्याकुमारी में हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का मिलन होता है ।

Indian Ocean

शाम के वक्त हिंद महासागर के अनंत में  सूर्यास्त होते देखना अविस्मरणीय एहसास है। रात में समुद्र तट के किनारे बैठ कर जल तरंगों की शोर को सुनने का अलग ही मजा है। 
कन्याकुमारी के आस -पास के स्थान  :-                        केरल इसके उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी इलाके में स्थित है जबकि तिरूनेलवेलि जिला इसके उत्तरी और पूर्वी भाग में स्थित है। केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम यहाँ से 85 km.  की दूरी पर है। कन्याकुमारी से त्रिवेंद्रम के लिए निरंतर बसें चलती हैं।  

Travancore

यहाँ से पास में ही दक्षिण ट्रैवेनकोर का भाग पड़ता है। जहाँ प्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा रहा करते थे। आप इस जगह आकर ट्रैवेनकोर के इतिहास को करीब से जान सकते हैं। 
मुख्य आकर्षण :-

वैसे तो पूरा शहर ही खूबसूरत है। लेकिन प्रमुख तौर पर कुछ जगहें है जिसे अवश्य ही घूमना चाहिए जैसे, विवेकानंद राॅक मेमोरियल, आवर लेडी ऑफ रैनसम चर्च,थिरूवल्लूवर प्रतिमा,कन्याकुमारी मन्दिर,सूनामी स्मारक, उदयगिरी फोर्ट, ओलाकरुवी फॉल्स।
विवेकानंद राॅक मेमोरियल :- इस रॉक मेमोरियल का निर्माण 1970 में हुआ था। रॉक आइलैंड पर स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल को स्वामी विवेकानंद के सम्मान में बनाया गया था। बड़ी संख्या में पर्यटक इसे देखने आते हैं। यहां स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित है। 

Vivekananda Rock memorial

स्वामी विवेकानंद इसी राॅक पर बैठकर साधना किया करते थे। यहाँ तक पहुंचने के लिए स्टीमर या नौका की सहायता लेनी पड़ती है। यदि आप स्मारक देखने के लिए बेहद उतावले हो रहे हैं तो स्टीमर को चुने। अन्यथा नाव का चुनाव करें। नाव की धीमी गति में आप मदहोश करने वाली हवा और खूबसूरत नजारों का आराम से लुत्फ उठाएँगें। 

Fery service

नौका में बैठकर या किनारे पर खड़े होकर मछलियों का दाना खिलाना भी अविस्मरणीय अनुभव देता है। 


थिरूवल्लूवर प्रतिमा :-  यह प्रतिमा कन्याकुमारी का प्रमुख चिन्ह स्थान है। यह पत्थर की बनी एक विशाल खड़ी प्रतिमा है।यह प्रसिद्ध सन्त और तमिल कवि थिरूवल्लूवर को समर्पित है। 

Thiruvallur statue

थिरूवल्लूवर प्रतिमा की ऊँचाई लगभग 133 फीट है। यह प्रतिमा विवेकानंद राॅक मेमोरियल के बगल में है।


कन्याकुमारी कैसे पहुँचें :-     कन्याकुमारी का सबसे निकटतम हवाई अड्डा त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो कन्याकुमारी से लगभग 70km की दूरी पर स्थित है।इसके अलावा कन्याकुमारी के लिए तमिलनाडु,चेन्नई,त्रिवेंद्रम और बैंगलोर से कन्याकुमारी रोड ट्रांसपोर्ट की कई बसें चलती हैं जिसके माध्यम से आप यहां पहुंच सकते हैं।

Image credit:- Friday travel house

इसके साथ ही आप मुंबई और बैंगलोर से कन्याकुमारी एक्सप्रेस से भी यहां आ सकते हैं। कन्याकुमारी एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है और ये देश के लगभग सभी रेलवे स्टेशनों से जुड़ा हुआ है। यहां पहुंचने के बाद आप कन्याकुमारी शहर जाने के लिए टैक्सी या रिक्शा ले सकते हैं।

कब जायें :-   यह एक समुद्र तटीय शहर है इसलिए मानसून का यहां काफी प्रभाव रहता है। इसलिए जून मध्य से सितंबर मध्य यहां घूमने के लिए उपयुक्त नहीं है।

Fisherman boat’s

इस शहर में आने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से फरवरी के बीच का होता है और इस दौरान मौसम बहुत सुहावना होता है। जून से अगस्त के दौरान बारिश का समय होने के कारण यहाँ आने से बचना चाहिये।

कहाँ ठहरे :-  कन्याकुमारी में काफी सारे गेस्ट हाऊस,होटल एवं लाज है। जहाँ 500 रूपये से लेकर 2000 तक के सुविधा अनुसार होटल ले सकते हैं। आप यहाँ के नजदीकी बाजार से समुद्री शंख एवं मोतियों के बने ज्वेलरी खरीद सकते हैं।


Design a site like this with WordPress.com
Get started